कोटद्वार में मकान में आग लगने से झुलसी मां-बेटी, धुआं उठता देख पहुंचे लोग, पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 13, 2026 10:30
•
9 views
•
0 Comments
कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र के किशनपुरी में एक मकान में अचानक आग लगने से मां-बेटी घायल हो गईं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलालघाटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को अपने वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजा राम डोभाल ने बताया की किशनपुरी निवासी 26 वर्षीय अनु डबराल अपनी मां नीता डबराल के साथ घर में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उनके पिता कमलेश्वर प्रसाद डबराल का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अचानक घर में आग लग गई, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं।
बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायल महिलाओं को अपने वाहन से कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। इसी दौरान अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते पुलिस के पहुंचने और तत्परता दिखाने से दोनों महिलाओं को तत्काल उपचार मिल सका।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

