अल्मोड़ा

उत्तराखंड में एक अक्टूबर से मिलेट्स खरीद अभियान, मंडुवा का दाम बढ़कर 52.05 रुपये प्रति किलो हुआ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 30, 2026 21:43 • 1 views • 0 Comments
उत्तराखंड में एक अक्टूबर से मिलेट्स खरीद अभियान, मंडुवा का दाम बढ़कर 52.05 रुपये प्रति किलो हुआ

उत्तराखंड में किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स खरीद अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर से की जा रही है। मिलेट्स मिशन योजना के तहत इस वर्ष प्रदेशभर में 250 क्रय केंद्रों के माध्यम से मंडुवा, झंगोरा, दालें, तिलहन, चौलाई सहित अन्य पहाड़ी उपज की खरीद की जाएगी। पिछले वर्ष 214 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद की गई थी। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ), जो सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था है, के माध्यम से गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में किसानों से सीधे मिलेट्स की खरीद की जाएगी।

इस वर्ष मंडुवा का खरीद मूल्य 52.05 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। वहीं अन्य पहाड़ी उत्पादों की खरीद बाजार मूल्य के आधार पर यूसीएफ हाट के माध्यम से की जाएगी। मंडुवा का खरीद मूल्य बढ़कर 52.05 रुपये प्रति किलो, सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए लगातार खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष मंडुवा की खरीद ₹48.86 प्रति किलो की दर से की गई थी। इससे पहले सरकार द्वारा मंडुवा की खरीद ₹18 प्रति किलो की दर से शुरू की गई थी। वर्तमान में यह दर बढ़कर ₹52.05 प्रति किलो हो गई है। 

सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से सीधे खरीद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर बाजारों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, प्रत्येक क्विंटल की खरीद पर संबंधित सहकारी समिति को 200 रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे समितियों की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आय में निरंतर वृद्धि करना है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment