अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान को देखते हुए 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ियां बंद

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 02, 2026 15:39 78 views 0 Comments
अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान को देखते हुए 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ियां बंद

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने 3 तारीख के मौसम विज्ञान के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक 24 घंटे सक्रिय रहें ,साथ ही उन्होंने 3 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित ऐसे सभी निर्माण कार्य, जिनमें किसी भी प्रकार का भू-कटाव अथवा खुदाई का कार्य किया जा रहा है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्थान पर मलबा आने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को यातायात के लिए खोला जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment