देहरादून

देहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को इत्तला कर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 21, 2026 11:41 77 views 0 Comments
देहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को इत्तला कर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है, मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई है, घटना के बाद से महिला का पति धीरज पंवार फरार है, पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था, फिलहाल पुलिस पूरे घटना की पड़ताल कर रही है, सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार ने फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला, पुलिस टीम ने कॉल की जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंचकर तलाश की, जिसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली, प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया है। अंकित कंडारी, सीओ सदर ने कहा कि घटना के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिसकी तलाश शुरू कर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस के अनुसार, काजल अपने पति के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी, मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment