अल्मोड़ा

भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा का फ्यूजन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, पुणे, महाराष्ट्र के साथ मक्का की वी.एल. वीटा किस्म के बीज उत्पादन तथा विक्रय के लिए समझौता

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 17, 2025 11:37 1 views 0 Comments
भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा का फ्यूजन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, पुणे, महाराष्ट्र के साथ मक्का की वी.एल. वीटा किस्म के बीज उत्पादन तथा विक्रय के लिए समझौता

फ्यूजन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र से मक्का की वी.एल. वीटा किस्म के बीज उत्पादन के लिए भाकृअनुप - विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थ...

फ्यूजन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र से मक्का की वी.एल. वीटा किस्म के बीज उत्पादन के लिए भाकृअनुप - विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा लिखित समझौता किया गया है। वी.एल. वीटा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र (जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा) के लिए अधिसूचित है। यह एक शीघ्र पकने वाली (95-100 दिन) संकर किस्म है जिसमें प्रोविटामिन ए की मात्रा 7.48 माइक्रोग्राम प्रति ग्राम होती है जो की साधारण मक्का से लगभग तीन गुना अधिक है । वी.एल वीटा को वी.बी.एल. 101 और वी.बी.एल. 102 के संयोजन से विकसित किया गया है, उच्च उपज देने वाला और प्रोविटामिन ए के लिए जैव-सुदृढ़ीकरण होने के कारण, यह संकर मक्का उपभोक्ताओं में पोषण सुरक्षा में सुधार लाने में मदद करेगा।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 97 वें स्थापना दिवस के दौरान वी.एल. वीटा के बीज उत्पादन तथा विक्रय के लिए उक्त कम्पनी साथ 16-07-2025 को भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में समझौता हुआ। इस समझौते दौरान केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव  देवेश चतुर्वेदी, सचिव डेयर एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉ. एम.एल. जाट, एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक, भाकृअनुप-वि.प.कृ.अनु. संस्थान, के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त तथा फ्यूजन क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संतोष परसराम भोजने शामिल हुए ।

किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में उक्त समझौता पत्र का आदान-प्रदान हुआ।  संतोष परसराम भोजने के अनुसार निःसंदेह संस्थान की यह उपलब्धि किसान की आय वृद्धि में एक मील का पत्थर साबित होगी जिस पर हम सभी गर्व कर सकेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, कृषि सचिव, सचिव डेयर एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा संस्थान के निदेशक ने  संतोष परसराम भोजने को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment