अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 04, 2026 16:43 8 views 0 Comments
अल्मोड़ा के मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के थाना बाजार स्थित प्रसिद्ध मुरली मनोहर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रिटिश काल में वर्ष 1880 में स्थापित इस ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर एक मात्र श्री कृष्ण भगवान का मंदिर है, आज यहां अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। 

मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। यह मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। राधा-कृष्ण का यह मंदिर काफी पुराना है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महोत्सव के दौरान महिला कीर्तन मंडली और स्थानीय भक्तों ने दिनभर कृष्ण भजनों का संगीतमय गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने। आज देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment