पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी के श्रीनगर बैंज्वाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 08, 2026 12:37 • 21 views • 0 Comments
पौड़ी के श्रीनगर बैंज्वाड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल युवक को 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, हाल निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, मूल निवासी ग्राम बैंज्वाड़ी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा0 एलडी सेमवाल ने घटना कि पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलते ही बैंज्वाड़ी गांव में शोक छा गया। हर कोई इस युवा की असमय मौत से स्तब्ध है। उधर अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment