देहरादून में तेज बारिश से तबाही, करगी ग्रांट में दो दुकान और एक घर ढहा, लोगों में दहशत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 10, 2026 16:38
•
11 views
•
0 Comments
राजधानी देहरादून में देर रात तेज बारिश हुई। इस दौरान सुबह बंजारावाला चांचक चौक के समीप मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट के बिस्मिल्लाह चौक में दो दुकान और एक घर ढह गया। मकान ढहने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत अपना सामान सुरक्षित जगह पहुंचाया। वहीं, राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिए हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!