देहरादून

कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला, अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम को कांग्रेस ने बताया 'फ्लॉप'

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 07, 2026 09:38 • 16 views • 0 Comments
कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला, अमित शाह के देहरादून कार्यक्रम को कांग्रेस ने बताया 'फ्लॉप'

देहरादून के परेड ग्राउंड में गृह मंत्री अमित शाह के आयोजित कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी ने फ्लॉप बताया है, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसको लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि त्योहार के दिन जब मंदी की मार झेल रहे व्यापारी अपना कुछ व्यापार करते, लेकिन भाजपा के कार्यक्रम के कारण उनका पूरे दिन का काम चौपट हो गया, उन्होंने कहा कि राज्य की जनता 10 साल से भाजपा के कुशासन से परेशान हो चुकी है और अब भाजपा के राज से छुटकारा पाना चाहती है, जिसका नजारा भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम में दिखाई दिया। जनसभा को सफल बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन भाजपा जनसभा में सम्मानजनक भीड़ भी नहीं जुटा सकी।

AdvertisementDiwali

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के जुमलों से छुटकारा पाना चाहती है, उन्होंने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम में लोगों के नहीं जुट पाने का सबसे बड़ा कारण अंकिता भंडारी हत्याकांड भी रहा है, जिसके माता-पिता आज भी संपूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं, इस प्रकरण में सामने आए कथित वीआईपी को बचाने के लिए कानूनी संरक्षण दे दिया गया। उन्होंने अमित शाह के उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने के ऐलान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को आने वाले कई वर्षों तक उत्तराखंड से विदाई की तैयारी करनी चाहिए, कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला है, कांग्रेस का कहना है कि जब कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने पूरे देश के अंदर वोटों में कथित धांधली का खुलासा किया, लेकिन इस खुलासे का कोई जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा है।

AdvertisementDiwali 2

अब जबकि इस पूरे मसले पर कोई चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहा है तो इसका जवाब भाजपा को देना पड़ रहा है, कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग को आगे करके कथित रूप से वोटों की धांधली की जा रही है, कांग्रेस का आरोप है कि देशभर में लगभग 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार से वंचित कर दिया गया, बता दें कि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment