उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू यूपी के झांसी से गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 07, 2026 15:24
•
39 views
•
0 Comments
उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को देहरादून पुलिस और एसआईटी (SIT) की टीम ने 7 नवंबर 2026 की सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस और SIT की संयुक्त टीम आरोपी को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है। शिकायत और एफआईआर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में अपने ही पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।
गंभीर आरोप: मंत्री ने तहरीर में अपने पति पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की साजिश और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल (SC/ST एक्ट) जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।गैर-जमानती वारंट जारी: एसआईटी (SIT) जांच के दौरान कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरधारी लाल साहू बयान दर्ज कराने पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। हाईकोर्ट से झटका: हाल ही में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी गिरधारी लाल साहू की एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।वारंट और कोर्ट के फैसले के बाद से ही एसआईटी की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं, जिसके बाद शनिवार सुबह उन्हें झांसी से हिरासत में ले लिया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

