देहरादून

उत्तराखंड में सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह रावत, सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा, प्रदेश में गरमाई सियासत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 21, 2026 21:27 15 views 0 Comments
उत्तराखंड में सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह रावत, सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा, प्रदेश में गरमाई सियासत

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिला रही है जो प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं। मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा, सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं।

लेकिन भाजपा मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष सहसपुर से चुनाव लड़ कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट किसी का फाइनल नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। हमें प्रत्याशी का चेहरा नहीं देखना है प्रत्याशी तो कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment