चम्पावत

चम्पावत में घर से 50 मीटर दूर घात लगाए बैठे गुलदार ने 13 साल के किशोर को बनाया निवाला, घर में मातम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 05, 2026 09:57 • 157 views • 0 Comments
चम्पावत में घर से 50 मीटर दूर घात लगाए बैठे गुलदार ने 13 साल के किशोर को बनाया निवाला, घर में मातम

चम्पावत के लोहाघाट में गुलदार का आतंक लगातार लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। ग्राम पंचायत सुई पऊ के डूंगरी तोक में बुधवार रात गुलदार ने एक 13 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना लिया। घर से महज 50 मीटर पहले घात लगाए बैठे गुलदार ने किशोर पर अचानक हमला कर दिया और उसे उठाकर झाड़ियों की ओर ले गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय हर्षित पुजारी पुत्र गंगादत्त पुजारी निवासी डूंगरी तोक, सुई पऊ बुधवार शाम करीब 6:30 बजे राइकोट से मेला देखकर घर लौट रहा था। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही अंधेरे में घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।

AdvertisementDiwali

इससे पहले कि किशोर कुछ समझ पाता, गुलदार उसे दबोचकर घसीटते हुए ले गया। काफी देर तक हर्षित के घर नहीं पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। गांव के आसपास काफी खोजबीन के बाद रात करीब 9:30 बजे किशोर का शव घर से लगभग 50 मीटर नीचे खेतों के पास मिला। गुलदार ने किशोर के पेट और जांघ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसके गले पर भी दांतों के गहरे निशान मिले। ग्रामीण आनन-फानन में उसे उप जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

AdvertisementDiwali 2

हर्षित दो बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से मां नीमा पुजारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है और लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं। घर के इतने करीब गुलदार के हमले में किशोर की मौत से ग्रामीणों में भारी दहशत है। क्षेत्रवासियों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment