चंपावत में घाट-पनार मोटर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा भारी बोल्डर, हादसे में एक युवक की मौत, चार की हालत गंभीर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 07, 2026 19:10
•
19 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के चंपावत जिले के बाराकोट-घाट-पनार मोटर मार्ग पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सड़क खुलने का इंतजार कर रही एक कार पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर आ गिरा, देखते ही देखते कार मलबे और बोल्डर की चपेट में आ गई, जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि, एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे चंपावत रेफर किया गया है, वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस, एसडीआरएफ समेत राहत-बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार यानी 7 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गंगोलीहाट के टिम्टा गांव से अल्टो कार संख्या UK 05 TA 2878 पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी, जहां बाराकोट ब्लॉक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर मसान देवता मंदिर के पास सड़क बंद होने के कारण चालक ने वाहन को रोककर खड़ा कर दिया, इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर कार के ऊपर आ गिरा, हादसे के समय दो युवक कार के अंदर बैठे थे, जबकि, तीन युवक वाहन के बाहर खड़े थे, जो बोल्डर की चपेट में आने से घायल हो गए।
हादसे में एक यात्री छिटककर नदी किनारे जा गिरा, जबकि, अन्य कार के भीतर ही फंस गए, वहीं, बोल्डर की चपेट में आने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, घाट-पनार सड़क पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वो चंपावत जिले की सीमा पर है, हादसे की सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ की घाट चौकी और चंपावत जिले की बाराकोट चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची, सभी घायलों को कार के भीतर और नदी किनारे से निकाला गया, गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार और सुनील कुमार को 108 एंबुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं, घायल संदीप कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे में मृत संदीप कुमार दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, जो इन दिनों अवकाश पर घर आया था, उसके घर में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं, तीनों बच्चे जीआईसी टिम्टा में पढ़ते हैं, संदीप की मौत और चार युवकों के घायल होने से टिम्टा गांव में शोक व्याप्त है, ग्रामीणों ने मृतक संदीप के घर पहुंचकर माता-पिता समेत अन्य परिजनों को सांत्वना दी।
कार हादसे में घायल सुनील कुमार पुत्र आनंद राम (उम्र 23 वर्ष), निवासी- टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, राहुल कुमार पुत्र शंक (उम्र 23 वर्ष), निवासी- टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, सुभाष चंद्र पुत्र शिवराम (उम्र 44 वर्ष), निवासी- टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, मनोहर पुत्र जोगा राम (उम्र 45 वर्ष), निवासी- टिम्टा, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के बताए जा रहे है, उधर, घटना की जानकारी मिलते ही चंपावत डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम नीतू डांगर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया, घायलों को खाई से बाहर निकालने में स्थानीय निवासी मदन सिंह सामंत, शमशेर सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह और पंकज तिवारी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया, इधर, पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही है, बारिश के कारण दो दर्जन सडकें अभी भी बंद हैं, बारिश के कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!