चम्पावत में सड़क दुर्घटना में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 20, 2026 20:35
•
8 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के चंपावत जिले में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां ऑल्टो कार पाटी ब्लॉक के सलना कानाकोट में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। कार में नाम कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह निवासी कानाकोट तथा एक मिस्त्री बबलू सवार थे। पाटी ब्लॉक के कानाकोट-सिरतोली के पास गुरुवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में स्वजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद कार संख्या यूके 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर आ रही थी। सिरतोली के पास सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कानाकोट निवासी 58 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह और बगही रतनपुर, थाना बैरिया, पश्चिमी चंपारण निवासी 38 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र गंगा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को मायावती अस्पताल की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया कि कमल सिंह लोहियाहेड पावर स्टेशन में एसएसओ के पद पर तैनात थे। कानाकोट स्थित उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। भवन निर्माण सामग्री लेने के लिए वह मिस्त्री का काम कर रहे बबलू चौधरी के साथ लोहाघाट आ रहे थे। कमल सिंह के परिवार में पत्नी ममता देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी देवीधुरा में शिक्षिका हैं। हादसे के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और स्वजन को ढांढस बंधाया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!