सांगा कॉटेज क्लब में स्नूकर टूर्नामेंट का भव्य समापन दीपक ढैला बने विजेता, नवीन 'लारा' रहे उपविजेता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 04, 2026 19:50
•
20 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा:
सांगा कॉटेज क्लब में 22 अगस्त से शुरू हुए स्नूकर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग दो सप्ताह तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में क्षेत्र के कुल 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपक ढैला ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, नवीन कुमार उर्फ 'लारा' उपविजेता रहे। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता दीपक ढैला को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता नवीन कुमार उर्फ लारा को 5,000 रुपये नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले कुणाल धर्मशक्तू को 'बेस्ट ब्रेक' के खिताब से नवाजा गया। उन्हें 3,000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी गई। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे वैभव छाबड़ा उर्फ 'बोनी' को भी ट्रॉफी भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
समापन समारोह के अवसर पर कॉटेज क्लब के स्वामी राजीव सांगा, विनय किरौला, नमन गुरुरानी, रवि रौतेला और नितिन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल की सराहना की और युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!