अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सेवा संकल्प अभियान में हुए शामिल, बच्चों का बढ़ाया हौंसला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 01, 2026 21:10 • 12 views • 0 Comments
अल्मोड़ा में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सेवा संकल्प अभियान में हुए शामिल, बच्चों का बढ़ाया हौंसला

अल्मोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय जीआईसी अल्मोड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अल्मोड़ा पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अटल उत्कृष्ट पीएम श्री विद्यालय परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकसित भारत अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लगभग 24 हजार विद्यालयों में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं चित्रकला, भाषण, निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने देश के भविष्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा की सराह ली।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment