अल्मोड़ा

जिला पंचायत अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, उपाध्यक्ष समेत पंचायत सदस्यों ने की शपथ ग्रहण

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 05, 2025 15:17 1 views 0 Comments
जिला पंचायत अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, उपाध्यक्ष समेत पंचायत सदस्यों ने की शपथ ग्रहण

अल्मोड़ा में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों द्वारा अल्मोड़ा जिलापंचायत कार्यलय में शपथ ग्रहण ली गई ,जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत...

अल्मोड़ा में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों द्वारा अल्मोड़ा जिलापंचायत कार्यलय में शपथ ग्रहण ली गई ,जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा अध्यक्षता की गई ।सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जिलापंचायत अध्यक्ष कों शपथ दिलाई ।

इसके बाद जिलापंचायत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों कों पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधासभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक , रवि रौतेला, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महापौर अजय वर्मा, कुंदन लटवाल, गोविंद पिलख्वाल सहित भाजपा के अल्मोड़ा जनपद के पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि आज से सभी की वैधानिक जिम्मेदारी शुरू हो गई है।

जिसको वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत जनतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों की असली जिम्मेदारी है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा ने प्रदेश नेतृत्व व सभी सदस्यो को बधाई दी और कहा की सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और हम मिलजुल के जिले का विकास करेंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी और जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment