अल्मोड़ा में बेस अस्पताल में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 05, 2025 08:36
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कालेज के स्व गोवर्धन तिवारी बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इस केंद्र में 30 बैड की स...
अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कालेज के स्व गोवर्धन तिवारी बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इस केंद्र में 30 बैड की सुविधा उपलब्ध है। जोकि राज्य मेंटल हेल्थ के सभी मानकों को पूरा करता है। संकल्प नशा मुक्ति देवभूमि ट्रस्ट के सहयोग से संचालित जिले के इस पहले केंद्र को फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है।
केंद्र में काउंसलर एवं साइकोलॉजिस्ट तथा अन्य स्टाफ तैनाती की जा रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा सोमवार को केंद्र की व्यवस्थाओं को जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। डीएम ने कहा कि सीएम धामी के निर्देश पर की गई इस पहल से अल्मोड़ा ही नहीं आसपास के अन्य जिलों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश की संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट संस्था इसका संचालन कर रही है।
डीएम ने इस विशेष पहल को साकार रूप देने के लिए जिला खनन न्यास फाउंडेशन निधि से 10 लाख रुपये का बजट जारी किया है। संस्था के स्थानीय प्रभारी आशुतोष सिंगसवाल ने बताया कि ट्रायल के तौर पर चल रहे केंद्र में भर्ती मरीजों को परामर्श एवं उपचार भोजन के साथ ही दवा भी निःशुल्क दी जाएंगी। भर्ती के लिए मरीज का राशन व आधार कार्ड तथा अभिभावक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। डीएम ने संस्था संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा सीएमओ डा नवीन चंद्र तिवारी प्राचार्य डा सीपी भैंसोड़ा जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी संस्था के आशुतोष सिंगसवाल काउंसलर ममता जोशी आदि उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!