अल्मोड़ा

हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस ने अल्मोड़ा कोतवाली किया घेराव

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 31, 2026 15:07 19 views 0 Comments
हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस ने अल्मोड़ा कोतवाली किया घेराव

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने इस घटना को दलित समाज का अपमान और संविधान की भावना के खिलाफ बताया है। अल्मोड़ा कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित रूप से शुद्धिकरण यज्ञ कराया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि यह घटना सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के दो दिन बाद कुछ लोगों द्वारा मंच और मैदान को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण हवन किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह कृत्य दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और छुआछूत विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और पुलिस मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment