अल्मोड़ा

ब्रेकिंग न्यूज: अल्मोड़ा के हवालबाग में लगातार बारिश से घर में घुसा मालबा तीन लोगों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 01, 2026 10:47 113 views 0 Comments

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से आया मलबा एक मकान में घुस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

लगातार बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है। मगर अभी मेरी जानकारी के अनुसार रेस्क्यू अभियान के दौरान अन्य 2 शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान  प्रेमा देवी पत्नी राजेन्द्र राम, उम्र 42 वर्ष,  कल्पना आर्या पुत्री राजेन्द्र राम, उम्र 19 वर्ष, मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र राम, उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment