अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में भाजपा के दावे फिर साबित हुए हवा-हवाई, दो माह से खाली है जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद : कांग्रेस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 03, 2026 17:47 380 views 0 Comments
अल्मोड़ा में भाजपा के दावे फिर साबित हुए हवा-हवाई, दो माह से खाली है जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद : कांग्रेस

अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में पिछले करीब दो माह से फिजिशियन की तैनाती नहीं होने के मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस महामंत्री संगठन वैभव पांडे ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व भाजपा के आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात और वार्ता के बाद सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति कर दी जाएगी। लेकिन एक सप्ताह बीत चुका है और अस्पताल में आज भी फिजिशियन नहीं है। वैभव पांडे ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता से एक सप्ताह का वादा किया था, अब जनता उनसे जवाब मांग रही है कि वह एक सप्ताह कब आएगा? अस्पताल में डॉक्टर की जरूरत है, बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस की नहीं।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद करीब दो माह से खाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों को उचित विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई मरीजों को निजी अस्पतालों अथवा दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेता लगातार जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दावे और घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई है। अगर सरकार और भाजपा नेता वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्होंने किससे मुलाकात की, बल्कि यह बताना चाहिए कि फिजिशियन की नियुक्ति कब होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद एक सप्ताह में नियुक्ति का दावा किया गया था। अब वह समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में भाजपा नेताओं को जनता के सामने आकर अपने दावे की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

वैभव पांडे ने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं, अस्पताल में डॉक्टर चाहिए। श्रेय लेने की राजनीति से मरीजों का इलाज नहीं होता। जिला अस्पताल पहाड़ की बड़ी आबादी के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद लंबे समय तक खाली रहना सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिना किसी और देरी के जिला अस्पताल में फिजिशियन की नियुक्ति की जाए। साथ ही भाजपा नेताओं से कहा कि यदि उनका एक सप्ताह में नियुक्ति का दावा सही था तो अब तक नियुक्ति क्यों नहीं हुई, इसका जवाब जनता को दिया जाए। वैभव पांडे ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फिजिशियन की नियुक्ति नहीं की गई तो कांग्रेस जनता की इस समस्या को लेकर सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हजारों मरीजों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य का सवाल है। जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment