अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 13, 2026 18:09 • 559 views • 0 Comments

अल्मोड़ा में स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सेना के सेवानिवृत्ति जवान, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

AdvertisementDiwali

अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों के साथ नगर में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment