Big news : अल्मोड़ा में शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल! आदेश जारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 12, 2024 13:34
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बुधवार देर रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो गुरूवार दिनभर जारी रहा। पहाड़...
उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बुधवार देर रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो गुरूवार दिनभर जारी रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान जहां पहाड़ों पर भूस्खलन का डर सता रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
इधर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते कल शुक्रवार 13 सितंबर को अल्मोड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गयी है। इसको लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इधर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!