पौड़ी गढ़वाल

दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनाए जाने पर अंकित भंडारी के पिता ने जाहिर करी नाराजगी, बोले मुझे न्याय चाहिए

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 14, 2026 09:13 • 184 views • 0 Comments
दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनाए जाने पर अंकित भंडारी के पिता ने जाहिर करी नाराजगी, बोले मुझे न्याय चाहिए

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर अंकिता के पिता नाराज, लोगों से सड़क पर उतरने का आह्वान राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार पौड़ी की बेटीअंकिता भंडारी के पिता ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए लोगों से सड़क पर उतरने का आह्वान किया है। उन्होंने मिडिया मे भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ईमानदार अधिकारियों को सजा दे रही है, जबकि विवादों में रहे नेताओं को सम्मान और महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं। अंकिता के पिता ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए लोगों से इस मुद्दे पर आवाज उठाने और विरोध दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जनता को आगे आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा की पूर्व विधायक सुरैश राठौड़ की पत्नी उर्मिला सनावर ने भी वीआईपी को लेकर वीडिओ जारी कर सरकार से कार्यवाही की मांग की थी लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड में लंबे समय से चर्चा और जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा रहा है। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने को लेकर अंकिता के पिता की नाराजगी के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अंकिता भंडारी के पिता ने राष्ट्रपति से हाथ जोड़कर अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने मामले में न्याय सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment