अल्मोड़ा कि अदिति भट्ट ने आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में महिला डबल्स और मिक्स डबल्स में जीता दोहरा खिताब
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 29, 2026 16:47
•
9 views
•
0 Comments
दिनांक 21 सितंबर से 28 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित योनेक्स सनराइज अखिलेश दास मेमोरियल आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब जीता, वह महिला डबल्स में स्वर्ण पदक विजेता बनने के साथ साथ ही मिक्स डबल्स में भी स्वर्ण पदक विजेता बनीं। जहां उन्होंने महिला डबल्स में महाराष्ट्र की श्रावणी वालेकर केसाथ जोड़ी बनाते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उड़ीसा के ऋतुपर्णा पांडा और श्वेतप्रणा पांडा की जोड़ी को 7-15,15-7,15-8 से सेमीफाइनल में जगह बनाई फिर सेमीफाइनल में कर्नाटक की न्यासा करिअप्पा ए और तमिलनाडु की प्रवंधिका राघवन की जोड़ी को 15-11,15-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने केरला की नयना एस ओसिस और तमिलनाडु की वार्षिनी विश्वनाथ श्री की जोड़ी को 15-10,15-8 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
वही मिक्स डबल्स कैटेगरी में दिल्ली के भव्य छाबड़ा के साथ जोड़ी बनाते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के दिव्यांश रावत और कर्नाटक के कनिका श्री की जोड़ी को 15+6,15-14 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश देव और मिजोरम की लालरेमपुल की जोड़ी को 15-8,13-15,15-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया फिर फाइनल मुकाबले में डी संजय श्रीवास्तव और अध्या वारियथ (तमिलनाडु) की जोड़ी को 15-13,15-9 से हराकर दोहरा खिताब विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अदिति भट्ट द्वाराहाट के धनखोली गांव की रहने वाली है वह वर्तमान में बंगलौर में प्रशिक्षण ले रही है। और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ा रही है।
उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक, अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक सचिव बी एस मनकोटी कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल जिला बैडमिंटन संघ अलमोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता राकेश जायसवाल सचिव डॉ संतोष बिष्ट उप सचिव संजय नज्झोंन मीडिया प्रभारी डी के जोशी, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, अमरनाथ सिंह, अंतरास्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी के सेन, लोकेश नेगी सहित अल्मोड़ा बैंडमिंटन परिवार और उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!