Almora news: शादी के बाद स्कूल पहुंची छात्रा तो प्रबंधन ने नहीं दी क्लास में बैठने की अनुमति
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 08, 2024 07:47
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के जीजीआईसी स्कूल में छात्रा की शादी के बाद स्कूल आने में पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। स्कूल की 11वीं की छात्रा और उसके परिजनों ने स्...
अल्मोड़ा के जीजीआईसी स्कूल में छात्रा की शादी के बाद स्कूल आने में पाबंदी लगाने का मामला सामने आया है। स्कूल की 11वीं की छात्रा और उसके परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नियाजगंज निवासी 11वीं की छात्रा सिमरन, राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज नियमित छात्रा हैं।
28 जुलाई को विवाह करने के बाद जब सिमरन क्लास अटेंड करने स्कूल गयी तो शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्या ने छात्रा को कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। शादीशुदा होने के कारण सिमरन को स्कूल आने से यह कह कर मना कर दिया कि स्कूल में शादीशुदा लड़कियों के रहने से स्कूल का माहौल खराब हो सकता है।
स्कूल में नहीं आने देने पर छात्रा और परिजनों ने उच्च अधिकारियों के चक्कर काटे। मामले को तूल पकड़ता देख स्कूल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद छात्रा को स्कूल आने की अनुमति दे दी है। फिलहाल ये मामला खासा सुर्खियों में है और इसको लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!