अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव का समापन मां नंदादेवी की विदाई के साथ संपन्न, भावुक हुवे श्रद्धालु

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 23, 2026 22:29 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव का समापन मां नंदादेवी की विदाई के साथ संपन्न, भावुक हुवे श्रद्धालु

अल्मोड़ा का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नंदादेवी मेला आखिरकार भावुक विदाई के साथ संपन्न हो गया। मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर जयकारों और भजनों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु मां के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। किसी ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया तो किसी ने अपने घर की छत से ही मां के दर्शन कर भावुक विदाई दी। सुबह से ही नंदादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। दिन में चंद वंशज युवराज नरेंद्र सिंह ने विधि-विधान से मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना की।

इसके बाद शाम को जयकारों के बीच मां की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। नंदा देवी मंदिर से निकली शोभायात्रा लाला बाजार, बंसल गली और माल रोड होते हुए देड़योडी पोखर पहुंची। यहां तल्ला महल से पुरोहितों ने मां की शोभायात्रा की आरती उतारी। इसके बाद डोला सीढ़ी बाजार, कचहरी बाजार और थाना बाजार से होते हुए दुगालखोला स्थित डोबा नौला पहुंचा। जहां विधि-विधान के साथ मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही अल्मोड़ा की ऐतिहासिक नंदादेवी मेले का भी औपचारिक समापन हो गया। जयकारों के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, और विदाई के वक्त नम हुई हजारों आंखें अल्मोड़ा ने मां नंदा-सुनंदा को अगले वर्ष फिर आने का न्योता देकर विदा किया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment