अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा में एबीवीपी ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष में जोरदार मुकाबला पहुंचा लॉटरी तक

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 30, 2026 09:38 • 168 views • 0 Comments
अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा में एबीवीपी ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष में जोरदार मुकाबला पहुंचा लॉटरी तक

एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होते ही कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अपना परचम लहराया।एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव पूर्ण हो गया । अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोहित कुमल्टा ने जीत हासिल की है। रोहित कुमल्टा ने एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट को 294 वोटो से हराकर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद में सुमित जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद में रश्मि पांडे, संयुक्त सचिव में सीता चम्याल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में दर्शन जोशी और सांस्कृतिक सचिव में हिमाली ने जीत दर्ज की है। चुनाव में भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद में निर्विरोध चयनित हो गए थे। उपाध्यक्ष पद में जहां पहले भास्कर जोशी को एक वोट से विजय घोषित किया था इस बीच उपाध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार सुमित जोशी ने रिकाउंटिंग की मांग की।

इसी बीच उपाध्यक्ष पद पर जोरदार हंगामा देखने को मिला सुमित जोशी ने हार के बाद उन्होंने रिकाउंटिंग की मांग की जिसमें दोनों प्रत्याशियों के बराबर वोट पाए गए इसके बाद लिंगदोह नियमों के अनुसार प्रशासन, पुलिस के सामने रिकाउंटिंग की गई जिसकी रिकॉर्डिंग की गई और जब दोनों के वोट बराबर पाए गए तो लॉटरी सिस्टम से विजेता घोषित किया गया जिसमें सुमित जोशी को विजय घोषित किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर के बाहर ढोल नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमते नजर आए। समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को फूल मलाई पहनाकर जीत की बधाई दी और जमकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमल्टा ने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी छात्र-छात्राओं की है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और कॉलेज में छात्र हिस्से से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment