अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में दो दिवसीय उत्तराखंड खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 13, 2026 14:42 33 views 0 Comments
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में दो दिवसीय उत्तराखंड खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया

राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तराखंड द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। द्वाराहाट में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत न्याय पंचायत विजयपुर का मिशन इंटर कॉलेज द्वाराहाट के मैदान में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शानदार आगाज हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजयपुर युगल किशोर आर्य एवं इस खेल कार्यक्रम की संयोजिका सोनिका नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ ।मुख्य अतिथि युगल किशोर आर्य ने खेलों को छात्रों में अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के लिए आवश्यक बताया। ग्राम प्रधान कौंला रजनी आर्या ने सभी प्रतिभागियों को हमेशा स्वस्थ रहने एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्रम की संयोजिका प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

इस न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंडर -14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक - बालिकाओं ने एथलेटिक्स जैसे -दौड़,लंबी कूद, गोला क्षेपण, कबड्डी, खो-खो आदि खेल विधाओं में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए शानदार मुकाबले किए। बालक अंडर- 14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भास्कर सिंह,सुशांत सिंह एवं रचित साह ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान एवं 600 मीटर की दौड़ में सुशांत,जतिन एवं तनुज ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में वैशाली,निशा एवं भाविका ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 600 मीटर की दौड़ में निशा अधिकारी,भाविका हर्बोला एवँ वैशाली ने प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर- 19 आयु वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में हिमानी, रिया एवं दीपा ने प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालक अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु,पवन,हिमांशु ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान,तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं 1500 मीटर की दौड़ में नितिन,रोशन एवं दर्शन ने प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

बालक अंडर -14 गोला क्षेपण में राज आर्या ने प्रथम स्थान एवं बालिका अंडर-14 गोला क्षेपण में उषा ने प्रथम प्राप्त किया। अंडर- 14 बालिका वर्ग में जीजीआईसी द्वाराहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज बिष्ट, वीरेंद्र नेगी ,मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इन प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अनिता कोठारी, संगीत सिंह , माया मेहरा,त्रिभुवन उपाध्याय, बिशन अधिकारी, कामांक्षी कांडपाल, तुषार कांडपाल,जयपाल सिंह, साक्षी तिवारी,रितु उपाध्याय, भावना जोशी, तनुजा,मेघा पंत आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment