पौड़ी गढ़वाल

श्रीनगर के तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, 48 वर्षीय महिला की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 09, 2026 21:06 • 4 views • 0 Comments
श्रीनगर के तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, 48 वर्षीय महिला की मौत

श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के समीप बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब चार बजे तरुली गांव निवासी बीना देवी घास लेने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बीना देवी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार शव को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देर शाम ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना के देर शाम तक वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत जताई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment