अल्मोड़ा

अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी में सीधी टक्कर सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान केंद्रों पहुंच रहे है, भारी पुलिस बल तैनात

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 29, 2026 15:51 • 21 views • 0 Comments
अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई और एबीवीपी में सीधी टक्कर सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान केंद्रों पहुंच रहे है, भारी पुलिस बल तैनात

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, सुबह से ही चुनाव को लेकर मतदान जारी है।  सुबह से ही छात्र-छात्राएं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को लेकर कैंपस में सियासी सरगर्मी और प्रत्याशियों की धड़कनें दोनों तेज हैं। सुबह सही छात्र-छात्राएं चुनाव को लेकर उत्साहित देखने को मिल रहे है।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 2 बजे तक मतदान चलेगा, जिसके बाद 3 बजे से ही मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे और इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा।अब बड़ा सवाल है—किसके सिर सजेगा छात्रसंघ का ताज और किसके चुनावी दावे रह जाएंगे धरे के धरे? फैसला आज मतपेटियों से सामने आएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment