हल्द्वानी में दमुवाढूंगा के डी फैशन बुटीक में छापेमारी में 5 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ (एसटीएफ) और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा के देवखड़ी क्षेत्र स्थित डी फैशन बुटीक में छापेमारी कर 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

- Advertisement -

पूछताछ में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर से लाई गई थी और इसे शहर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version