देहरादून में अवैध रूप से LPG गैस रिफिलिंग का वीडियो वायरल, चालक और हेल्पर पर केस दर्ज

देहरादून में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित गैस रिफिलिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जिला पूर्ति कार्यालय कमला रावत ने दून गैस एजेंसी के वाहन चालक व हेल्पर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि चालक एजेंसी का है, जबकि हेल्पर को चालक ने अपने स्तर पर रखा हुआ था।पुलिस को दी तहरीर में खाद्य अधिकारी ने बताया कि नौ मई को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें गढ़ी कैंट स्थित दून गैस एजेंसी के वाहन के अंदर गैस की अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही थी।

- Advertisement -

वीडियो की जांच करने पर पता चला कि वाहन दून गैस एजेंसी से संबंधित है। वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए दून गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया, जहां गैस एजेंसी मैनेजर हेमा राठौर व गोदाम इंचार्ज लक्ष्मण सिंह नेगी उपस्थित थे। एजेंसी से पता चला कि वाहन स्वामी व वाहन चालक सुमित कुमार है, जिनके अभिलेख व ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वाहन के दस्तावेज कार्यालय गैस एजेंसी में संरक्षित हैं। वीडियो में रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति का नाम अजय है। उन्होंने बताया कि अजय नामक व्यक्ति एजेंसी में डिलीवर ब्वाय के रूप में कार्य नहीं करता है और न ही वह एजेंसी का कर्मचारी है। उसके कोई भी प्रमाण व दस्तावेज एजेंसी कार्यालय में संरक्षित नही हैं।

- Advertisement -

वाहन चालक सुमित से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने स्वयं के खर्चे पर हेल्पर के रूप में तीन दिन पहले ही अजय को रखा था। वीडियो की सूचना प्राप्त होते ही एजेंसी मैनेजर ने वाहन स्वामी व वाहन चालक को एजेंसी से हटा दिया है। तहरीर के आधार पर कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित सुमित कुमार व अजय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version