हरिद्वार में ममेरी बहन से किया था प्रेम निकाह, मामा ने भगवानपुर में बीच बाजार चाकू से गोदकर कर दी हत्या

हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पर मामा की बेटी से प्रेम विवाह और निकाह करने की रंजिश में एक युवक की बीच बाजार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, बताया गया है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा मामा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी (27 वर्षीय) मुनसिब ने करीब दो वर्ष पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह किया था, बताया जा रहा है कि इस निकाह से उसका मामा बेहद नाराज था, तभी से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था, निकाह के बाद मुनसिब अपनी बीवी के साथ अपने गांव में रह रहा था।

- Advertisement -

लेकिन पारिवारिक रंजिश खत्म नहीं हुई, मुनसिब भगवानपुर थाना क्षेत्र के हालूमाजरा गांव में कुछ घरेलू सामान खरीदने पहुंचा था, वह एक दुकान के बाहर खड़ा होकर सामान ले रहा था, इसी दौरान वहां उसका मामा भी पहुंच गया, इसी बीच दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों में गाली-गलौज हो गई, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसके मामा ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और मुनसिब के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इस हमले में मुनसिब खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया, वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तत्काल भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

- Advertisement -

अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मुनसिब ने दम तोड़ दिया, उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके, रितेश शाह कोतवाली प्रभारी पिरान कलियर ने कहा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामा अपनी बेटी से प्रेम विवाह निकाह करने को लेकर भांजे से रंजिश रखता था इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबी दे रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version