आइआइटी रुड़की से पीएचडी कर रहे है शोधार्थी का शव रविवार शाम मंगलौर के आसफ नगर नहर के झाल से बरामद हुआ है।उसकी शिनाख्त मोहित कुमार (40) पुत्र जवाहर लाल आर्य निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से लापता था। मोहित आइआइटी परिसर के कार्टले भवन छात्रवास में रहता था और इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग छठे समेस्टर का शोधार्थी था। उसके कमरे से एक नोट बुक मिली है। पुलिस ने नोट बुक को कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
