हल्द्वानी के बनभूलपुरा में महिला स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार, महिला के कब्जे से 39.58 ग्राम स्मैक बरामद

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में कुमाऊं स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 39.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। जानकारी के अनुसार एसओटीएफ टीम गुरुवार को उजाला नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने नाले के किनारे एक महिला और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस टीम को देखते ही तीनों वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर महिला को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

पूछताछ में महिला ने अपना नाम राबिया पत्नी फईम उर्फ बब्लू निवासी अली मस्जिद के पास, बनभूलपुरा बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति स्मैक का आदी है और ऊधम सिंह नगर के लालपुर क्षेत्र से नशा लाता है। वह उसी में से कुछ हिस्सा निकालकर बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचती थी ताकि कुछ रुपये कमा सके। पुलिस द्वारा बरामद स्मैक का वजन करने पर वह 39.58 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version