ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास को बड़ा हादसा हो गया, पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर चलती कार के ऊपर आ गिरा, गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे कार सवार चारों युवक सुरक्षित बच गए, बोल्डर की चपेट में आकर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि भानियावाला दुर्गा चौक निवासी चार दोस्त कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची, पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर सीधे कार के अगले हिस्से पर आ गिरा, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित रखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुर्घटना के बाद युवकों ने अपनी बीमा कंपनी को इसकी सूचना दी, बीमा कंपनी की ओर से उन्हें सबसे पहले पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद सभी युवक देवप्रयाग स्थित बछेलीखाल पुलिस चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से बोल्डर और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी के साथ ही यात्रा करें।
