अल्मोड़ा के भिकियासैंण में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से दो शव बरामद हुए, जांच में जुटी पुलिस

तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर जैनल चौराहे के पास वाहन संख्या UP20CT-0048 (पिकअप) में दो व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी भिकियासैंण, उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। दोनों व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।

- Advertisement -

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्ति वाहन के भीतर पेट्रोमैक्स जलाकर सो गए थे, जिसके कारण दम घुटने से मृत्यु होना संभावित है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, हरबन्स सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मृतक अलाउदीन पुत्र जलाउदीन, उम्र – 42 वर्ष, निवासी – ग्राम पीपली अहीर, थाना – ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), रवि पुत्र गंगा राम, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – ग्राम महमूदपुर कैशो, थाना – ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0) के बताए जा रहे है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version