भाजपा विधायक के बिगड़े बोल,जो नहीं सुनेगा, मेरे जूते की सुनेगा, उत्तराखंड में, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड में भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाशय रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी हैं। वीडियो में वो एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के लिए अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो में उनको कहते हुए सुना और देखा जा सकता है- जो मेरी नहीं सुनेगा, वह मेरे जूते की सुनेगा। वीडियो वायरल होने के बाद इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

- Advertisement -

यह वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। यह घटना रुद्रप्रयाग जनपद के बड़मा पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की है। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक चौधरी ने कहा कि बड़मा क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनाने की घोषणा करने वाले नेता अब नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि भले ही सैनिक स्कूल न बन पाए, लेकिन बड़मा में वेटनरी मेडिकल कॉलेज अवश्य बनाया जाएगा। वो आगे कहते हैं- जो अधिकारी नहीं सुनेगा, वो भरत सिंह चौधरी के जूते की सुनेगा। संबोधन के दौरान विधायक चौधरी ने कांग्रेस नेता और रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ. हरक सिंह रावत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “आ गया हरक, पड़ गया फरक” कहने वाले अब नजर नहीं आते।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version