कालाढूंगी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर सवार की खुलेआम बदमाशी ने लोगों को दहशत में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे पार्क की, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां आ धमका।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर खड़ी कार में लगातार टक्कर मारनी शुरू कर दी। उसने कार को एक के बाद एक तीन जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त कार में सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान ढाबे के अंदर खाना खा रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और सभी दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस से शिकायत की तैयारी की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है! प्रवीण देवता पर कालाढूंगी थाने में धारा 351,109,352,324 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।
