अल्मोड़ा में आंदोलनकारियो का प्रयास लाया रंग, सरकार ने दिया समाधान का भरोसा

राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पिछले 44 दिनों से गांधी पार्क अल्मोड़ा में चल रहे आंदोलन को आखिरकार सरकार का समर्थन मिला और उनकी तीन सूत्र मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रूप दिखाया जो निम्नवार है- ग्राम पंचायत खूंट धामस सेनार चाण रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में बच्चों को पानी देने और पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा प्रदान करने वाली मांगों पर सरकार ने समाधान देने का भरोसा दिया ।

- Advertisement -

गांधी पार्क अल्मोड़ा में ग्रामीणों द्वारा सैकड़ो की संख्या में सभा का आयोजन किया गया था जिस सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा आंदोलनकारी की शासन स्तर के अधिकारियों से बात करवा करके, दो माह के अंदर सड़क और पुल का टेंडर जारी करने का आश्वासन दिलवाया वही मौजूद अधिकारियों ने बताया कि 5.50 करोड़ की धनराशि इसके लिए स्वीकृत की जा चुकी है , वही डामरीकरण के लिए 3 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत की गई है।पानी की व्यवस्था को 1 माह में दुरस्त करने का आश्वाशन दिया और अधिक दुरुस्त करने तथा टंकी और पाइपलाइन को सुधारने का भरोसा दिया, तथा अनुसूचित जनजाति के विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया,और यह भी स्पष्ट किया कि यदि या कार्य नहीं शुरू होता है तो इस समय अवधि के बाद वह स्वयं भी आंदोलनकारी का साथ देंगे।

- Advertisement -

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जो पिछले 44 दिनों से धरने पर हैं उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद अदा किया और रघुनाथ सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना भी की।
आपको बता दे कि आंदोलन राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में पिछले 44 दिनों से लगातार गांधी पार्क में जारी है जिसमें पूर्व में सैकड़ो लोगों द्वारा एकत्रित होकर के एक महासभा का आयोजन किया गया था साथ ही गांव-गांव जाकर शिक्षा अभियान चलाया गया जिसमें 2000 लोगों से एक ₹1 की भिक्षा ली गई जो प्रशासन को सौंप दी गई और उसे राजकीय कोष में जमा करने का भी आग्रह प्रशासन के अधिकारियों से किया गया।

- Advertisement -

वही इस अवसर पर ग्रामीणों में संतोष नजर आया क्योंकि पानी और सड़क की समस्या से 25000 ग्रामीण परेशान थे आज ग्रामीणों में भी सरकार के प्रति अर्जन प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया उनका कहना था कि लंबे समय में ही सही उनकी मांगों को सुना गया। वही समस्त ग्रामीणों द्वारा एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने 44 दोनों जैसी बड़ा समय देकर के अपने न्यायिक कार्यों को छोड़कर के इस मुहिम को सफल किया ग्रामीणों का कहना था कि इतिहास में उन्हें एक विकास पुरुष के रूप में याद किया जाएगा। वही आंदोलन की समिति द्वारा कई लोगों का धन्यवाद अदा किया गया।

जिन्होंने आंदोलन को लंबे समय तक मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जिनमें मदन सिंह बिष्ट,नन्दन सिंह बिष्ट, अजय जोशी, गोविंद प्रसाद, पूरन सिंह बोरा, सुरेश तिवारी, नीमा आर्य,सुशील शाह,मीडिया कर्मी,जिला प्रशासन सभी का धन्यवाद अदा किया तथा इस मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे जिनमें मुख्य रूप से रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, हर्ष कनवाल, पूरन सिंह, अर्जुन सिंह, विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरिश कनवाल,किरण पंत, भावना पांडे, पूनम पालीवाल, नवीन बिष्ट मनोज तिवारी, दिया जोशी अर्जुन सिंह लक्ष्मण सिंह पूरन, सिंह कुंदन सिंह हरीश,किरण आर्या, दीपक आर्य,देवेंद्र मेहता,आदि मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version