अल्मोड़ा में कांग्रेस का कोतवाली में किया में जोरदार धरना प्रदर्शन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दो छात्र गुटों के बीच तीन दिन पहले “एक देश एक चुनाव ” संवाद कार्यक्रम के दौरान हुआ मनमुटाव पुलिस तक पहुंच गया। कांग्रेस से जुड़े छात्र गुट और पार्टी नेताओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर पुलिस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी का पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया। विश्वविद्यालय में बीते दिनों “एक देश एक चुनाव” को लेकर जन संवाद कार्यक्रम था। कांग्रेस से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

उन्होंने इसे भाजपा का कार्यक्रम बताते हुए विरोध किया था। इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े छात्रों के दो गुटों के बीच गर्मा गर्मी बढ़ गई थी। विरोधी गुट के आशीष जोशी ने कांग्रेस से जुड़े कुछ छात्रों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। कांग्रेस संगठन का आरोप है ;आशीष जोशी और उसके साथियों ने कांग्रेस से जुड़े छात्रों पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया है। बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र और पार्टी नेता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया विरोधी गुट से जुड़े युवक धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाराज लोगों की कोतवाल केसाथ तीखी बहस भी हुई। उन्होंने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

- Advertisement -

कांग्रेस संगठन का आरोप की पुलिस भाजपा से जुड़े बदमाश छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी, सेवादल के परितोष जोशी, मदन डांगी, रोहित रौतेला, सुधांशु रौतेला, विपुल कार्की, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे। कोतवाल कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। छात्रों के बीच विवाद का मामला संज्ञान में है। लोकतंत्र में अपनी बात मर्यादा के दायरे में रखने का अधिकार सभी को है। कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस लगातार काम कर रही है। कानून तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज तहरीर पर उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version