ऋषिकेश में नदी में नहाते समय गंगा में बहे दो युवक, दिल्ली से छह दोस्त आए थे घूमने, SDRF तलाश में जुटी

सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि सिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गए। सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया कि दिल्ली से आए छह युवकों का एक समूह सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

- Advertisement -

घटना की सूचना उनके साथियों की ओर से जिला कंट्रोल रूम को दी गई। बताया कि बहे युवक की तलाश की जा रही है। युवकों का विवरण प्रेम(26) पुत्र हरीश चंद्र, निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और राजन (24) पिता का नाम अज्ञात निवासी संगम विहार, दिल्ली है। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। सर्च अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version