उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसओजी ने वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, एक आरोपी को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है, साल 2026 में यह दूसरी बड़ी बरामदगी मानी जा रही है, चंपावत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी रीठा साहिब थाना पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है, यह गिरफ्तारी रीठा साहिब क्षेत्र में पुराना थाना बैरियर के पास चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह बोहरा को उस समय दबोचा, जब वह स्कूटी से गुलदार की खाल लेकर लोहाघाट की ओर जा रहा था, पुलिस ने इस दौरान आरोपी तस्कर से करीब 2 मीटर लंबी गुलदार की खाल बरामद की, इसके अलावा एक मोबाइल फोन, ₹200 नकद और एक स्कूटी बरामद की गई, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, उसने बताया कि उसने गुलदार को फंदा लगाकर मारा और उसकी हड्डियों को जंगल में छिपा दिया, आरोपी के मोबाइल से भी शिकार से जुड़े अहम सबूत मिले हैं, आरोपी तस्कर के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस एवं वन महकमे के लोग अन्य आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। वन्य जीव अपराध रोकथाम में रीठा साहिब क्षेत्र में एक वन्य जीव तस्कर को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से पूछताछ कर उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है, वर्ष 2026 में एसओजी पुलिस का गुलदार की खाल बरामदगी का यह दूसरा मामला है।
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, चंपावत
