रुद्रपुर के टांडा जंगल में एक स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत 

टांडा जंगल में हल्द्वानी जा रही स्कूटी और रुद्रपुर आ रही स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन सिडकुल की अशोका लिलैंड कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम को दोनों ही स्कूटी से अपने रामपुर यूपी निवासी साथी 24 वर्षीय आकाश के साथ विवाह समारोह में हल्द्वानी गए हुए थे।

- Advertisement -

रात को तीनों वापस स्कूटी से वापस रुद्रपुर पहुंच गए। इस दौरान उनमें से एक का मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया था। जिस पर तीनों ही स्कूटी से रात 12 बजे के आसपास वापस मोबाइल लेने हल्द्वानी को जाने लगे। बताया जा रहा है कि जब वह संजय नगर से दो किलोमीटर हल्द्वानी की ओर टांडा जंगल में पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉपियो से उनकी स्कूटी टकरा गई। जिससे स्कूटी सवार अनिकेत, रोहन और आकाश तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग खुल गए। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version