बदरीनाथ में यात्रियों को लेकर आ रहा टैम्पो ट्रेवलर जोशीमठ पर दुर्घटना ग्रस्त, एक महिला यात्री की मौत कई घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पैनी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में घायल हुए कई यात्रियों को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार वाहन में चालक समेत 18 लोग सवार थे। सभी यात्री गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे। दुर्घटना में गाजियाबाद की 45 वर्षीय अन्ना मक्कर की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में घायल हुए 16 यात्रियों में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। घायलों में पूनम शर्मा, विशाल शर्मा, रायव शर्मा, आशी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, शिवानी गोयल, अभिनव अग्रवाल, मिताली मक्कर, लिपाक्षी, रोहित अग्रवाल, जसमीत, अंकुर गुप्ता, अर्शी गुप्ता और निधि जिंदल शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 9 माह की अर्हिता गुप्ता सबसे कम उम्र की यात्री है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version