नैनीताल शहर के मल्लीताल में झील किनारे जादू दिखा रहे बच्चे की असाधारण प्रतिभा ने इंटरनेट मीडिया यूजर्स को गदगद कर दिया है। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जादूगर बच्चे के वीडियो को अपने एक्स (X) अकाउंट में शेयर कर दिया है। उन्होंने बच्चे के हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि ‘ये लड़का बहुत टैलेंटेड है। पढ़ाई व जादूगरी को बढ़ावा देने में मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने यूजर्स से बच्चे के बारे में जानकारी देने की अपील भी की है। उत्तराखंड के यूजर्स बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, बताया जाता है कि यह बच्चा रुद्रपुर का है, जो चंद दिन पहले नैनीताल आया था, नैनीताल पहुंचे पर्यटकों में से एक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया, जो ट्रेंडिंग में है।
मूर्ति नेन नाम आइडी से पोस्ट किए वीडियो में बच्चा अपना नाम साहिल बता रहा है। बच्चा झील किनारे बॉलीवुड हीरोइन के नाम लेकर सिक्कों के जरिए जादू दिखा रहा है। जादू देकर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग शोर मचाने के साथ ही तारीफ भी कर रहे हैं।इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पर शेयर किया है। एक मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि यह बच्चा बहुत टेलेंटेड है। क्या वो कभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं ना सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसकी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्याें ना वो दुनियां के बेहतरीन जादूगरों में से एक बने? क्या मुझे कोई उसे और उसके माता-पिता से संपर्क करने में मदद कर सकते हैं?
अब तक आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर वीडियो को एक्स में पांच हजार से अधिक यूजर्स पसंद कर चुके है, जबकि करीब 1200 यूजर्स रिस्पांस, जबकि 39 कोर्ट, 569 बुक मार्क्स किया है। अंकुर एक्सप्रेस नामक यूजर्स ने कमेंट किया है कि ऐसे हजारों बच्चे हैं सर, जो जादू दिखाकर अपना पेट पाल रहे हैं, अगर उबारना ही चाहते हैं तो सबको उबार दीजिए, आपके लिए बहुत बड़ी बात नहीं होगी। वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।
