रामनगर में रहस्यमयी ड्रोन से दहशत, दो रातों से आसमान में मंडरा रहा, जांच में जुटा प्रशासन

पर्यटन नगरी रामनगर में पिछले दो दिनों से एक रहस्यमयी ड्रोन के दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, खास बात यह है कि यह ड्रोन लगातार रात करीब 10 बजे के आसपास आसमान में नजर आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता दोनों बढ़ गई हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ड्रोन सामान्य ड्रोन की तुलना में काफी बड़ा दिखाई दे रहा है, इसकी उड़ान की दिशा व दूरी ने इसे और भी संदिग्ध बना दिया है, बताया जा रहा है कि यह ड्रोन मैदानी क्षेत्र काशीपुर की तरफ मैदानी क्षेत्र से उड़ान भरता हुआ रामनगर के लखनपुर क्षेत्र तक पहुंचता है, इसके बाद यह फिर वापस काशीपुर की ओर लौट जाता है। शुरुआत में लोगों ने समझा इसे किसी शौकिया व्यक्ति या फोटोग्राफी के लिए उड़ाया होगा, लेकिन जब यह लगातार दो रातों तक लंबी दूरी तय करते हुए एक ही समय पर दिखाई दिया, तो लोगों को शक होने लगा, इसकी ऊंचाई, गति और रेंज को देखते हुए स्थानीय लोग इसे आम ड्रोन मानने से इनकार कर रहे हैं।

- Advertisement -

कुछ लोगों ने इस ड्रोन की वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद भी की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही हैं, क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए जब उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान से बात की गई, उन्होंने साफ किया कि यह ड्रोन प्रशासन द्वारा संचालित नहीं है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाई जाएगी, वहीं, रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि फिलहाल इस ड्रोन के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है, फिलहाल रहस्यमयी ड्रोन को लेकर रामनगर में दहशत का माहौल है, लोग इसकी असलियत जानने के लिए प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version