देहरादून के विकासनगर में टोंस नदी के बीच में पोकलैंड मशीन सहित फँसा ऑपरेटर


उत्तराखंड के विकासनगर में कोटी ईच्छाडी डैम के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईच्छाड़ी डेम में हुए पानी के आवर फ्लाओ को देखते हुए अचानक टोंस नदी में पानी छोड़ दिया गया। जिसमें डैम साइड की डाउन स्ट्रीम में काम कर रही एक पोकलैंड मशीन अपने ऑपरेटर समेत फँस गई। यह घटना विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है, जिसने एक मजदूर की जान को खतरे में डाल दिया।

- Advertisement -

घटना कल देर शाम की बताई जा रही है, जहां कोटी ईच्छाड़ी क्षेत्र में ऑपरेटर पोकलेन मशीन के जरिए UJVNL विभाग के लिए ईच्छाडी डैम की डाउन स्ट्रीम साइट पर काम कर रहा था। तभी, बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के, डैम से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया गया। देखते ही देखते, प्रचंड जल वेग ने ऑपरेटर को मशीन समेत नदी के बीचों बीच घेर लिया। अचानक आए पानी से वहां अफरातफरी मच गई, गनीमत यह रही कि मौके पर काम कर रहे ठेकेदार के मजदूरों और UJVNL कर्मियों ने समय रहते सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद ही रेस्क्यू चलाया गया। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद, एक लंबी फ्लेक्सिबल पाइप को सहारा बनाकर ऑपरेटर तक पहुँचाया और काफी जद्दोजहद के बाद, ऑपरेटर को मौत के जबड़े से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेटर के बाहर निकलते ही लोगों ने राहत की साँस ली। तो वहीं पानी का वेग कम होने के बाद, पोकलैंड मशीन को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version