अल्मोड़ा में पार्षदों ने खोला नगर निगम के खिलाफ मोर्चा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पार्षद

अल्मोड़ा नगर निगम में के खिलाफ निगम के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है नगर निगम के पार्षद अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। पार्षदों का आरोप है की नगर निगम द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि वार्ड के लोग समस्याओं को लेकर पार्षदों को निशाना बना रहे हैं।
पार्षद दीपक कुमार ने कहा कि सरकार ने नगर पालिका को नगर निगम में उच्चीकृत करके जनता को ठगने का काम किया है।

- Advertisement -

नगर निगम बनने के 1 साल के बाद भी निगम में नगर आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई है जिससे कि निगम के कार्यों को करने समस्याएं हों रही है और नगर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है और उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बंदरों का काफी आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके लिए उन्होंने निगम निगम और जिला प्रशासन को कई बार लिखित तौर पर दे दिया है लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई केवल आश्वासन दिया गया है नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों की लगभग यही हाल है इसलिए मजबूर होकर पार्षद नगर निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं उन्होंने कहा कि जब तक दो सूत्री मांगों पैर धरातल पर कार्य नहीं होगा उनका आंदोलन चलता रहेगा उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह देहरादून जाकर धरना करेंगे।

- Advertisement -

आज धरना स्थल पर पार्षद प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, वैभव पांडे, अनुप भारती, चंचल दुर्गापाल, रीना टम्टा, गुंजन चम्याल, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, मुकेश कुमार, कुलदीप मेऱ, मधु बिष्ट, नवीन आर्य, इंतिक्वाब आलम कुरैशी, तुलसी देवी, रोहित कार्की, कमला किरोला और गीता बिष्ट मौजूद रहे। पार्षदों ने कहा कि जब तक दोनों मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version